Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विंध्य दरबार में नवाया शीश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विंध्य दरबार में नवाया शीश

मीरजापुर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने शुक्रवार सुबह विंध्य दरबार पहुंचे। यहां पर मां विंध्यवासनी की चौखट पर शीश नवाया और दर्शन-पूजन कर देश के खुशहाली की कामना की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पुराने वीआईपी मार्ग से विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे। उनके साथ नगर विधायक रत्नाकर मिश्र व भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह व अन्य कार्यकर्ता थे। प्रदेश अध्यक्ष ने गर्भगृह पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्र में उनके साथ रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष गुरुवार को ही जनपद आ गए थे। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की माता रमा देवी के निधन पर उनके पैतृक आवास जमालपुर के ओड़ी गांव पहुंचकर उन्होंने शोक जताया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीरजापुर आने का प्रोटोकाल आया तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अष्टभुजा डाकबंगला पर रात्रि विश्राम किया। शुक्रवार की सुबह स्नान-ध्यान के बाद मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया।

गिरजा शंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular