Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा प्रत्याशी नीलकंठ तिवारी ने प्रचार में झोंकी ताकत, घर-घर दे रहे...

भाजपा प्रत्याशी नीलकंठ तिवारी ने प्रचार में झोंकी ताकत, घर-घर दे रहे दस्तक

वाराणसी(हि.स.)। प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी ने सियासी घमासान के बीच चुनाव प्रचार अभियान को अन्य दलों के मुकाबले बहुत आगे है।

शुक्रवार को शहर दक्षिणी के भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश के पर्यटन मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने नामांकन के पहले प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी। तिवारी सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अभियान में जुट गये। शहर के सेनपुरा, चेतगंज वार्ड में हिन्दू युवा वाहिनी के मंडल अध्यक्ष अम्बरीश सिंह भोला,पूर्व पार्षद अजय गुप्ता आदि कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने वृहद जनसम्पर्क किया।

कबीरचौरा स्थित कबीरमठ के महंत से उन्होंने मठ में जाकर जीत का आर्शिवाद मांगा। चुनाव प्रचार के दौरान तिवारी अपने कार्यकाल की उपलब्धियों के साथ केन्द्र और प्रदेश सरकार के उपलब्धियों को बताते रहे। कबीरचौरा वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में उन्होंने घर-घर दस्तक दी।

विधानसभा चुनाव में फतह के लिए प्रत्याशी हर नुस्खा आजमा रहे हैं। प्रचार के दौरान रूठे चल रहे मतदाताओं को मनाने के लिए दावेदार के खास लोग मतदाताओं के पास पहुंच रहे है। मतदाताओं को मनाने के साथ उनके पैर भी छू रहे हैं। मतदाताओं के बीच चुनाव प्रचार देख बच्चों में कौतूहल भरा उत्साह दिख रहा है। चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थक और पार्टी के पदाधिकारी भी मेहनत कर रहे हैं।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular