Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा प्रत्याशी के स्वागत में खुलकर आया मुस्लिम समाज, लगाए जय श्रीराम...

भाजपा प्रत्याशी के स्वागत में खुलकर आया मुस्लिम समाज, लगाए जय श्रीराम के नारे

– तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रामकेश निषाद के स्वागत में उमड़े समर्थक

हमीरपुर (हि.स.)। तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामकेश निषाद के हमीरपुर आने पर शनिवार को यहां उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत कर जय श्रीराम के नारे लगाए है। उनके निर्वाचन क्षेत्र के गांव के मुस्लिम प्रधान ने भी योगी और मोदी के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर भरोसा जताते कहा कि अबकी बार भी प्रदेश में भाजपा फिर पूरी बहुमत से सरकार बनाएगी।

तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र से रामकेश निषाद को भाजपा ने अबकी बार प्रत्याशी बनाया है। इसे लेकर यहां हमीरपुर में उनके समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। शनिवार को भाजपा प्रत्याशी रामकेश निषाद लखनऊ से तिंदवारी जाते समय हमीरपुर शहर के रानी लक्ष्मीबाई तिराहे के पास विकास इन्टरप्राइजेज के तत्वाधान में सैकड़ों लोगों ने ढोल नगाड़े के बीच उनका स्वागत किया। सादीपुर मदनपुर चिल्ला बांदा के ग्राम प्रधान अंसारी अहमद, अशोक सचान, विकास सचान, कण्डौर गांव के प्रधान सिद्धा, रामप्रकाश तिवारी, राजेश धुरिया, विकास साहू, इरफान, मयंक, राशिद, आलम, संदीप, विशाल, वसीम, प्रदीप व राधेश्याम यादव समेत तमाम लोगों ने भाजपा प्रत्याशी को फूल-मालाओं से स्वागत कर जय श्रीराम के नारे लगाए।

भाजपा प्रत्याशी ने बताया कि योगी और मोद के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र को लेकर जनता में उत्साह है और एक बार फिर पूर्ण बहुमत से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा पहले नम्बर पर है औैर समाजवादी पार्टी चुनावी समर में पीछे चल रही है।

इस मौके पर ग्राम प्रधान अंसारी अहमद ने कहा कि तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम भाजपा प्रत्याशी के साथ खड़ा है। क्योंकि मुस्लिम समाज यह समझ चुका है कि योगी और मोदी की सरकार में बिना भेदभाव और जाति पात के हर वर्ग के लोगों का विकास हुआ है। मुस्लिम बिरादरी के लोग भी भाजपा की सरकार में महफूज है। कहा कि अबकी बार चुनाव में उनके निर्वाचन क्षेत्र में मुस्लिम समाज भाजपा के पक्ष में खड़ा है।

पंकज

RELATED ARTICLES

Most Popular