-यूपी में फिर बनेगी भाजपा की सरकार: नरेंद्र कश्यप
गाजियाबाद(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने रविवार को सेक्टर 23 स्थित कश्यप मार्केट में सदस्यता अभियान चलाया गया। यह अभियान पिछड़े वर्ग मोर्चा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार कश्यप की देख रेख में किया गया।
इस अवसर पर कश्यप ने बताया कि आज पूरे प्रदेश में वृहद स्तर पर इस अभियान को पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने मंडल स्तर तक कैंप लगाया है जिसमें ओबीसी मोर्चा पूरे प्रदेश में 10 लाख नए कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाकर पंजीकृत करेगा। उन्होंने दावा किया कि हम 2022 चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी अपना परचम लहराएगी क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है। इस अवसर पर डॉ. सागर कश्यप, श्यामवीर चौधरी, विजय धामा, रॉबिन सागवान, ओबीसी, मोर्चा महानगर अध्यक्ष मनोज यादव ,मधुकर कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप, संदीप कश्यप, विनीत शर्मा, नीरज त्यागी, ओम दत्त कौशिक रविंद्र चौधरी प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल व अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फरमान अली
