Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा पिछड़ा मोर्चा महानगर के पदाधिकारियों की टीम का हुआ गठन

भाजपा पिछड़ा मोर्चा महानगर के पदाधिकारियों की टीम का हुआ गठन

– महानगर अध्यक्ष की संस्तुति पर पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष ने की घोषणा

प्रयागराज(हि.स.)। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के संस्तुति पर पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा द्वारा भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा गुरूवार को पार्टी जिला कार्यालय में की गयी।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि कार्यकर्ताओं के गुण एवं कार्य के आधार पर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनोनीत नवनियुक्त पदाधिकारियों में अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा ने रॉबिन साहू, गौरी शंकर वर्मा, धनंजय सिंह, घनश्याम मौर्य, अविनाश निषाद, सचिन निषाद को उपाध्यक्ष एवं सतीश प्रजापति, लकी साहू को महामंत्री तथा रामलखन विश्वकर्मा, मिलन चौरसिया, राज सिंह पटेल, अभिषेक गुप्ता, कमलेश पाल, संदीप गोस्वामी को मंत्री नियुक्त किया है। कोषाध्यक्ष दिलीप जायसवाल एवं कार्यालय मंत्री विष्णु वर्मा तथा मीडिया प्रभारी अजय शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी अंकुर गुप्ता, शोध प्रमुख पंकज सिंह को नियुक्त किया गया है। कार्यकारी सदस्य में राजू सिंह पटेल, रामानंद प्रजापति, सुधीर कुशवाहा, दीपक यादव, मनोहर गुप्ता, नटेशवर सिंह, अनिकेत जायसवाल, राजेश कुमार गुप्ता, विकास सिंह सिंगरौर, राजेश गिरी, दीपक वर्मा, तुमेश्वर निषाद को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को भाजपा प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, कमलेश गौतम, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, रमेश पासी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, सुभाष वैश्य, राजन शुक्ला, सचिन जायसवाल, अनुपम मालवीय, शोभिता श्रीवास्तव एवं महानगर और मंडल के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular