Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा पर वार होगा, बाइस में बदलाव होगा : समाजवादी पार्टी

भाजपा पर वार होगा, बाइस में बदलाव होगा : समाजवादी पार्टी

-सपा ने कहा, भाजपा के शासन काल में बेटियों की सुरक्षा के साथ हो रहा खिलवाड़

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी ने बांदा में युवती की सिर कुचलकर हत्या के मामले को उठाते हुए दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है। इसके साथ ही भाजपा के शासन काल में बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ बताया है। समाजवादी पार्टी के ट्वीटर हैडल से एक समाचार पत्र की कटिंग लगाते हुए लिखा गया है कि बेटी की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली भाजपा पर वार होगा, बाइस में बदलाव होगा।

बुधवार को समाजवादी पार्टी के ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया गया, ‘बांदा में युवती की सिर कुचलकर की गई नृशंस हत्या, महिला अपराध पर संवेदनशून्य सीएम के जंगलराज की देन है। शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना! दोषियों को सख्त सजा दिला हो न्याय। बेटी सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली भाजपा पर वार होगा, बाईस में बदलाव होगा।’

RELATED ARTICLES

Most Popular