Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा पर बरसे सतीश मिश्र: बोले- बिकरू कांड के नाम पर नरसंहार...

भाजपा पर बरसे सतीश मिश्र: बोले- बिकरू कांड के नाम पर नरसंहार किया गया, निर्दोष ब्राह्मणों की हत्या की गई

कन्नौज | बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि बसपा सरकार बनने पर बिकरू कांड में दाखिल रिपोर्ट की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट गलत तथ्यों पर आधारित कर दाखिल की गई है। बिकरू कांड के नाम पर नरसंहार किया गया।

प्रदेश में निर्दोष ब्राह्मणों की हत्या की गई। बेटी खुशी दुबे की हाथों से मेंहदी के रंग उतरने से पहले विधवा कर दिया गया। प्रदेश में दलितों और ब्राह्मणों के साथ अत्याचार हो रहा है। शहर के मानपुर रोड स्थित निजी गेस्ट हाउस में बसपा की ओर से प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र और विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे ने सम्मेलन में आने से पहले बाबा गौरी शंकर मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद कार्यक्रम में पहुंचे। दोनों लोगों को 51-51 किलो की माला पहनाकर और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular