Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा ने सांसद डॉ दिनेश शर्मा को बनाया महाराष्ट्र चुनाव प्रभारी

भाजपा ने सांसद डॉ दिनेश शर्मा को बनाया महाराष्ट्र चुनाव प्रभारी

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा को भाजपा ने महाराष्ट्र का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। डा शर्मा अपने चुनाव प्रबंधन, संगठन क्षमता, पार्टी के प्रति समर्पण एवं दूर दृष्टि के लिए जाने जाते हैं।

महाराष्ट्र से 48 सांसद चुने जाने हैं और भाजपा का 400 पार का लक्ष्य भी है। डा शर्मा वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की विस्तारक योजना के राष्ट्रीय संयोजक भी है और मोदी जी के 400 पर के लक्ष्य को पूरा करने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

डॉ दिनेश शर्मा गुजरात प्रदेश के प्रभारी रह चुके हैं, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ सदस्यता महा अभियान के भी संयोजक थे। जिसमें सदस्यता का विश्व रिकॉर्ड बना और सदस्यता के मामले में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी। डॉक्टर दिनेश शर्मा दो बार महापौर रहे और रिकार्ड मतों से उन्होंने लखनऊ का चुनाव जीता। बाद में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और नेता सदन के रूप में उल्लेखनीय काम किया।

शरद/आकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular