Monday, February 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाभाजपा ने सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रधान बीडीसी सभासद दिए हुए...

भाजपा ने सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रधान बीडीसी सभासद दिए हुए शामिल

आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद के सब समस्त विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा मिलन समारोह एवं शक्ति बंदन समारोह के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
आज भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की योगी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर कल 1837 प्रमुख व्यक्तियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें सभासद प्रधान बीडीसी की संख्या 126 रही।
गोंडा विधानसभा मिलन समारोह में आज भाजपा जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप द्वारा 210 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। जिसमे की 7 नगर पालिका सभासद 8 बीडीसी एवं 6 प्रधान ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
नगर पालिका गोंडा के सभासद प्रकाश आर्य हीरु, वैभव नारायण, अभिषेक मिश्रा, अरविंद सोनी, शशांक श्रीवास्तव, मिथुन कौशल, कमलेश कुमारी प्रमुख रहे।
इसके साथ ही पूर्व जिला मंत्री धर्मेंद्र कुमार पांडे एवं पूर्व नगर महामंत्री ज्ञानेंद्र पाठक को भी पुनः भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।
शक्ति बंदन कार्यक्रम के निमित्त जनपद के 6 विधानसभा क्षेत्र में आज कार्यक्रम आयोजित हुए।
इसमें प्रत्येक कार्यक्रम में हजारों की संख्या में मातृशक्ति ने प्रतिभा किया।

भाजपा ने सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रधान बीडीसी सभासद दिए हुए शामिल


मातृशक्ति को संबोधित करते हुए प्रभात कुमार वर्मा ने कहा कि भारत की आजादी के बाद से ऐसा पहली बार हो रहा है कि देश की मातृ शक्ति अपने आप को गौरवान्वित एवं सम्मानित महसूस कर रही है। अपने देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा मातृशक्ति के सम्मान में किया जा रहे कार्यों से मातृशक्ति में आशा एवं उम्मीद जगी है।
विधानसभा क्षेत्र तरबगंज में कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह एवं विधायक प्रेम नारायण पांडे द्वारा सदस्यता दिलाने का कार्य किया गया।
महानों विधानसभा क्षेत्र में विधायक विनय कुमार द्विवेदी एवं सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह द्वारा सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में सदस्य्ता दिलाई गयी। विधानसभा क्षेत्र गौरा के विधायक प्रभात कुमार वर्मा द्वारा अपने क्षेत्र के सैकड़ो लोगो को सदस्यता दिलाई गई।
मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री द्वारा को सदस्यता दिलाने का कार्य किया गया।
कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय कुमार सिंह द्वारा अपने विधानसभा में सदस्यता एवं शक्तिबंधन कार्यक्रम में प्रतिभा किया गया।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज के इस विभिन्न कार्यक्रमों में जिला महामंत्री जसवंत लाल सोनकर जिला उपाध्यक्ष संदीप पांडे अर्जुन प्रसाद तिवारी,जिला मंत्री विनय शर्मा एवं जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू, जिला मंत्री रंजीत श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम के संयोजन का कार्य किया गया।

भाजपा ने सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रधान बीडीसी सभासद दिए हुए शामिल
RELATED ARTICLES

Most Popular