Thursday, January 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा ने शुरू किया लाभार्थी सम्पर्क अभियान, कार्यकर्ता घर-घर पहुंच कर लाभार्थी...

भाजपा ने शुरू किया लाभार्थी सम्पर्क अभियान, कार्यकर्ता घर-घर पहुंच कर लाभार्थी से कर रहे संवाद

– प्रधानमंत्री आवास योजना में घर मिलने पर जीवन में आये बदलाव पर भी चर्चा

वाराणसी (हि.स.)। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार से लाभार्थी सम्पर्क अभियान शुरू किया है। महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय एवं महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर पर ऐसे लाभार्थियों से सम्पर्क किया जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना में घर मिला था। इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों को हल्दी, रोली लगाकर स्वागत किया और उनका हालचाल पूछा। कार्यकर्ताओं ने सम्पर्क के दौरान लाभार्थियों के साथ फोटो खिंचाकर हैश टैग भाजपा पर अपलोड भी किया। रामनगर मंडल में विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने अभियान की शुरूआत बूथ संख्या 400 से की।

काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ मतदाताओं से कार्यकर्ता लगातार सम्पर्क कर रहे है। पार्टी नेतृत्व ने यह तय किया है कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से बूथ स्तर पर घर-घर जाकर सम्पर्क करना है। विशेष कर ऐसे लाभार्थी जिन्हें पीएम आवास मिला है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर ऐसे लाभार्थियों की सूची बनाकर कार्यकर्ता उनसे मिल रहे है। लाभार्थियों को सम्मानित करने के साथ उनका हालचाल जान रहे है। आवास मिलने के बाद लाभार्थी के जीवन स्तर में क्या परिवर्तन हुआ है इस पर भी बातचीत हो रही है। उन्होंने बताया कि लाभार्थी सम्पर्क अभियान में प्रत्येक बूथ पर महिला सम्पर्क टोली महिला लाभार्थियों से एवं पुरुष सम्पर्क टोली पुरुष लाभार्थियों से सम्पर्क कर रहे है। कार्यकर्ता सभी लाभार्थियों से 7505403403 पर मिस्ड कॉल भी करवा रहे है।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular