Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा ने रेहड़ी पटरी व्यवसाय प्रकोष्ठ का किया गठन

भाजपा ने रेहड़ी पटरी व्यवसाय प्रकोष्ठ का किया गठन

प्रयागराज (हि.स.)। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी की संस्तुति पर भाजपा रेहड़ी पटरी व्यवसाय प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने बुधवार को अपनी टीम का गठन किया।

भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस प्रकोष्ठ के माध्यम से रेहड़ी पटरी का व्यापार करने वाले व्यापारियों को पार्टी से जोड़ा गया, जिसमें महानगर सह संयोजक बादल केसरवानी एवं अशोक केसरवानी नियुक्त किए गए। मंडल स्तर पर नैनी मंडल से संयोजक रजनीकांत सोनकर सह संयोजक राजकुमार गौतम, यमुना पट्टी से संयोजक रवि यादव सह संयोजक उमा शंकर पाल, वेणीमाधव से संयोजक संतोष कुमार पटवा सह संयोजक हिंदुस्तान सबरवाल, विश्वविद्यालय से संयोजक विमल गुप्ता सह संयोजक शैलेंद्र श्रीवास्तव, खुल्दाबाद से संयोजक बबलू सोनकर सह संयोजक शिव शंकर कुशवाहा, प्रीतम नगर मंडल से संयोजक विष्णु देव मिश्रा सह संयोजक अनूप त्रिपाठी, गंगा पट्टी से संयोजक बसंत पाल सह संयोजक रामप्रसाद पासी, कीडगंज मंडल से संयोजक अनुराग गुप्ता सह संयोजक राजू केसरवानी चौक मंडल से संयोजक कांता नाथ तिवारी सह संयोजक अक्षत भारद्वाज, सिविल लाइन मंडल से संयोजक राम भास्कर तिवारी सह संयोजक विनोद शर्मा, शिवकुटी मंडल से संयोजक पंकज निषाद सह संयोजक सुनील अग्रहरि, मीरापुर मंडल संयोजक समीम अंसारी सह संयोजक शिवम निषाद, मुट्ठीगंज मंडल के संयोजक गंगेश शर्मा सहसंयोजक नीरज केसरवानी, राजरूपपुर मंडल से संयोजक उमेश केशरवानी सह संयोजक रवि केसरवानी एवं भारद्वाज मंडल से संयोजक श्याम गुप्ता सह संयोजक विजय कुमार गुप्ता नियुक्त किए गए।

मनोनीत किए गए सभी पदाधिकारियों को कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, रविंद्र जायसवाल सहित महानगर के सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular