लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने आगामी विधानसभा चुनाव-2022 के लिए घोषणा-पत्र समिति गठन की आज घोषणा की है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने रविवार को विधानसभा चुनाव-2022 के लिए घोषणा पत्र समिति का गठन करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना को समिति का अध्यक्ष घोषित किया है। वहीं राज्यसभा सांसद बृजलाल को समिति का उपाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा सांसद राजेश वर्मा, विजय पाल तोमर, रीता बहुगुणा जोशी, कान्ताकर्दम, सीमा द्विवेदी तथा पुष्कर मिश्रा को सदस्य नामित किया गया है।
