Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा ने बनाए सेवा पखवाड़ा अभियान के प्रमुख

भाजपा ने बनाए सेवा पखवाड़ा अभियान के प्रमुख

-17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा सेवा पखवाड़ा अभियान

प्रयागराज (हि.स.)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से लेकर 2 अक्टूबर गांधी शास्त्री जयंती दिवस तक भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जाएगा। जिसके लिए मंगलवार को अभियान के प्रमुख बनाकर उनको जिम्मेदारी दी गयी।

उक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने देते हुए बताया कि इसके निमित्त भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने देवेश सिंह को नमो प्रदर्शनी, वोकल फॉर लोकल, पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती, गांधी एवं शास्त्री जयंती, वरुण केसरवानी को रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, कृत्रिम अंग वितरण, टीवी मुक्त राष्ट्र, कोविड-19 टीकाकरण अभियान, विवेक अग्रवाल को मन की बात, जल ही जीवन है एवं पौधरोपण, रमेश पासी को स्वच्छता एवं विविधता में एकता तथा कुंज बिहारी मिश्र को पत्र-पत्रिकाओं के लेख एवं अभिनंदन पत्र अभियान का प्रमुख घोषित किया गया है।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular