Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा ने दिया अनुसूचित जनजाति को सम्मान : राधेश्याम

भाजपा ने दिया अनुसूचित जनजाति को सम्मान : राधेश्याम

-जनजाति मोर्चा चलायेगा स्वच्छता अभियान

देवरिया (हि .स. ) । भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक गरुणपार भाजपा कार्यालय पर आज सम्पन्न हुई । बैठक में पार्टी द्वारा कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई ।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा राधेश्याम गौंड ने कहा कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा आगामी 5 जून को लखनऊ में अनुसूचित जनजाति समाज के विधायकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसमे केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के साथ – साथ प्रदेश के बड़े नेता भी भाग लेंगे।इसमें देवरिया जनपद से भी जनजाति समाज के लोग भारी संख्या में पहुंचे,इसके लिए आप सभी पदाधिकारी जनजाति समाज के लोगो से सम्पर्क करें और उनसे चलने का आग्रह करें।जनजाति समाज को सम्मान देने का काम केवल भाजपा ने किया है,वही अन्य दलों ने केवल जनजातियों को अपने वोट बैंक के रूप में केवल प्रयोग किया है।

अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सुचित गौंड ने कहा कि मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर संगठन द्वारा विभिन्न अभियान चलाए जाने हैं,इन अभियानों में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता बढ़-चढ़ कर भाग लें। अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा एक दिन महापुरुषों के चित्र और प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा जनजाति बस्तियों में स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा । इसके लिए भी अभी से तैयारी शुरू कर दी जाए ।

बैठक में बचन देव गौंड, रिंकू गौंड, अम्बिकेश पाण्डेय,नवीन प्रकाश,विजय गौंड,जितेंन्द्र गौंड, अमित गौंड,श्याम गौंड, विकास गौंड,सूरज गौंड, शिवजी शाह,छट्ठू गौंड,लालजी गौंड,संतोष गौंड, प्रदीप गौंड आदि रहे। अध्यक्षता अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू गौंड तथा संचालन जयप्रकाश शाह ने किया।

ज्योति

RELATED ARTICLES

Most Popular