Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा ने ज्ञानवापी को लेकर दिया बयान विवाद बढ़ाने वाला : मायावती

भाजपा ने ज्ञानवापी को लेकर दिया बयान विवाद बढ़ाने वाला : मायावती

लखनऊ (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने कहा कि सपा द्वारा बौद्ध मठ को तोड़कर बद्रीनाथ मन्दिर बनाने सम्बंधी बयान के बाद अब भाजपा द्वारा कोर्ट में लम्बित ज्ञानवापी प्रकरण पर बयान आया है। इन दोनों पार्टियों की सोची-समझी राजनीतिक साजिश का परिणाम तो नहीं? यह गंभीर व अति-चिन्तनीय।

उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी मामले में एएसआई से सर्वें कराने के विवाद को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाई कोर्ट में अभी लम्बित है। तब उस विवाद के सम्बंध में कोई भी टीका-टिप्पणी करना अनावश्यक ही नहीं बल्कि अनुचित। कोर्ट के फैसले का सम्मान एवं इंतजार करना जरूरी। मायावती का यह ट्वीट मंगलवार को आया है।

दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular