Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा ने जीता है देश की जनता का विश्वास - हरिओम शर्मा

भाजपा ने जीता है देश की जनता का विश्वास – हरिओम शर्मा

बिजनौर ( हि.सं.) आज भारतीय जनता पार्टी के बिजनौर कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री विनय राणा के संचालन में “जिला कार्यसमिति” का आयोजन किया गया | शुभारंभ क्षेत्रीय महामंत्री/जिला प्रभारी हरिओम शर्मा एवं जिला अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया

प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि जिला महामंत्री महामंत्री हरिओम शर्मा ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी यूं ही विश्व की नम्बर 1 पार्टी नहीं बनी बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता के आत्मविश्वास ,दृढ़ संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर ऐसा हो सका है। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास करती है ,लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं लेकिन हमें अभी रुकना नहीं है। जो लोग अभी भाजपा से नहीं जुड़े हैं, उनसे संपर्क कर संगठन को मजबूत करना है। हर कार्यकर्ता को संगठन के कार्यक्रमों, एवं जनहित की योजनाओं को जनता के बीच ले जाने का काम पूर्ण निष्ठा के साथ करना है। इस दौरान उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।

द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी पश्चिम क्षेत्र के उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनहित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि हमारा संगठन हमें सेवा भाव सिखाता है। आज देश में लोग भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास कर रहे हैं। सभी मिलकर साथ चल रहे हैं, लेकिन अभी हमें उनका विश्वास और जीतना है और जो लोग भी जुड़े नहीं, उन्हें भी जोड़ कर संगठन को मजबूत करना है

जिला अध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि ने उपस्थित सभी वक्ताओं ,जनप्रतिनिधियों को पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया । साथ ही संगठनात्मक कार्यक्रमों पर दिशा-निर्देश भी दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष चौ साकेन्द्र प्रताप सिंह क्षेत्रीय मंत्री बहन हरजिंदर कौर ,क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि , चेयरमैन राजू गुप्ता पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन त्यागी , डॉ तेजपाल वर्मा , भूपेंद्र चौहान ,बॉबी मुकेन्द्र त्यागी, विवेक कर्णवाल, जिला उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, पूनम गोयल , सुभाष चौहान, दिनेश सैनी , संगीता अग्रवाल , पुष्कर सिंह जिला मंत्री बलराज त्यागी , तरुण राजपूत , राजन गोल्डी , अभिषेक उपमन्यु , जिला मीडिया प्रभारी विक्रांत चौधरी, ब्लॉक प्रमुख चौ तपराज सिंह ,चौ. विजेंद्र सिंह, उज्जवल सिंह, अंकित कुमार ,डॉ. बीरबल सिंह, विकास अग्रवाल, अजीत अग्रवाल ,नीरज शर्मा अवनीश निर्वाल, चौ रामेंद्र सिंह , संदीप तायल ,रंजीत चौधरी, रोबिन चौधरी मोनिका यादव , ललित चौधरी, राजीव राजपूत, रुस्तम यादव ,वीरेंद्र शर्मा, जिग्नेश कुमार ,राज कुमार प्रजापति, देवेंद्र मलिक आदि उपस्थित रहे |

नरेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular