Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान, पहले दिन कार्यालय से हुई शुरुआत

भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान, पहले दिन कार्यालय से हुई शुरुआत

दिसम्बर माह तक कार्यकर्ता चलाएंगे अभियान, सभी वर्ग को जोड़ा जाएगा

कानपुर(हि.स.)। विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी मोड में आ गई हैं। खासकर सत्ताधारी पार्टी भाजपा सबसे आगे रहने के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को भाजपा ने सदस्यता अभियान शुरु कर दिया है जो दिसम्बर माह तक चलेगा।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है। इस दौरान पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से सभी पार्टियां आम लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम कर रही हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व गृह मंत्री अमित शाह इस सदस्यता अभियान की शुरुआत लखनऊ से की है। इसके बाद कानपुर में भी बीजेपी कार्यालय में दर्जनों लोगों को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी की सदस्यता दिलवाई गई। नगर अध्यक्ष सुनील बजाज ने बताया कि यह सदस्यता अभियान दिसम्बर महीने तक चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम किया जा रहा है। नगर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है और कारवां लगातार बढ़ता ही जा रहा है। चुनाव से पहले अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular