Tuesday, February 10, 2026
Homeअन्यभाजपा ने उत्तर प्रदेश और कर्नाटक विधान परिषद उपचुनाव के लिए घोषित...

भाजपा ने उत्तर प्रदेश और कर्नाटक विधान परिषद उपचुनाव के लिए घोषित किए उम्मीदवार

नई दिल्ली (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश और कर्नाटक विधान परिषद उपचुनाव के लिए शनिवार को उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के मुताबिक, उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दो सीटों के उपचुनाव के लिए धर्मेन्द्र सिंह सैंथवार और निर्मला पासवान को प्रत्याशी घोषित किया गया है, जबकि कर्नाटक विधान परिषद की एक सीट के उपचुनाव के लिए पार्टी ने बाबूराव चिंचानसूरु को उम्मीदवार बनाया है।

अजीत/पवन

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular