Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और आशाओं को सम्मानित किया

भाजपा ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और आशाओं को सम्मानित किया

हरदोई(हि.स.) भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूरे जनपद में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया इसी क्रम में नगर बाल विकास परियोजना कार्यालय पर महिला मोर्चा के जिला प्रभारी राजेश अग्निहोत्री का रोली गुप्ता व अन्य कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया । जिला महामंत्री रीना गुप्ता ने उपस्थित सभी आंगनबाड़ियों को पुष्पमाला, रोली, अक्षत देकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। जिले के प्रभारी राजेश अग्निहोत्री ने कहा कि आशा व आंगनबाड़ी स्वास्थ्य शिक्षा दोनों के लिए नींव की ईंट का काम कर रही हैं । घर -घर जाकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहीं और उनके बारे में सही जानकारी दे रही हैं। कोरोना काल में अपने जान की चिंता न कर दूसरे को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां देने और कुपोषण को दूर करने की दिशा में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया है। इसके लिए आप सभी अभिनंदन के पात्र है। उसी कड़ी में आज महिला मोर्चा द्वारा पूरे जनपद में इस प्रकार के कार्यक्रम किए गए हैं।

आनंदपुर में श्वेता अग्निहोत्री, शाहबाद में रोली गुप्ता, सवायजपुर में रचना मिश्रा, टोडरपुर में अलका गुप्ता, कोथावां में बिंदेश्वरी सिंह, बिलग्राम में गीता गुप्ता, मल्लावा में चंपा कश्यप आदि विभिन्न आज विभिन्न स्थानों पर इसी प्रकार से आंगनवाड़ी आशाओं को सम्मानित कर पार्टी ने सबसे नीचे से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया है । आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ताज ने कहा कि 14 वर्ष की नौकरी में इस प्रकार का सम्मान मुझे कभी नहीं मिला। यह इसी यह भारतीय जनता पार्टी के संस्कारों से द्वारा ही संभव है जबकि हम लोग हमेशा कार्य करते रहते हैं लेकिन आज जिस प्रकार से आप लोगों ने मुझे सम्मान दिया है। इससे हमें कार्य करने के लिए और उत्साह मिला है । इस अवसर पर प्रभारी सीडीपीओ नीतू वर्मा कोऑर्डिनेटर पूजा पाठक एवं काफी संख्या में आंगनवाड़ी आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अम्बरीष

RELATED ARTICLES

Most Popular