Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा नेतृत्व पर हमारा पूरा विश्वास - ओमप्रकाश राजभर

भाजपा नेतृत्व पर हमारा पूरा विश्वास – ओमप्रकाश राजभर

लखनऊ(हि. स.)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की विपक्ष की पार्टियों को उनकी चिंता है और इसका कारण जनता जानती है। उन्हें भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर पूरा विश्वास है और जब भी मंत्रिमंडल का विस्तार होगा वह निश्चित रूप से मंत्री बनेंगे।

ओमप्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश की बदलती हुई राजनीति पर कहा कि दूसरे राज्यों में हो रहे चुनाव के कारण यहां बयानबाजी की जा रही है। जिसकी कोई वैल्यू नहीं है। पांच राज्यों में हो रहे चुनाव का आगामी लोकसभा चुनाव पर कोई असर भी नहीं होने वाला है। इस बार फिर लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन सरकार बनाएगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस नेतृत्व एक पनौती है, जो 2014 से अभी तक चुनाव नहीं जीत सके। वह एक बार और प्रयास करके देख लें। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

शरद//बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular