Sunday, February 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा नेता विनय प्रधान रालोद में शामिल

भाजपा नेता विनय प्रधान रालोद में शामिल

मेरठ (हि.स.)। भाजपा नेता विनय प्रधान ने गुरुवार को राष्ट्रीय लोक दल का दामन थाम लिया। प्रधान ने दिल्ली में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

विनय प्रधान की गिनती मेरठ के गुर्जर समाज के दिग्गज नेताओं में होती है। उनके दादा प्रभुदयाल और राम दयाल विधायक रह चुके हैं। विनय प्रधान पहले कांग्रेस के जिलाध्यक्ष थे, लेकिन राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर उन्हें अपना पद गंवाना पड़ा था। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए। राजनीति की मुख्यधारा में आने से पहले विनय प्रधान दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज में छात्र संघ अध्यक्ष रहे। इससे पहले हस्तिनापुर के पूर्व विधायक गोपाल काली ने सपा छोड़कर रालोद की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही मेरठ में आम आदमी पार्टी से महापौर का चुनाव लड़ चुकी रिचा सिंह भी रालोद की सदस्यता ग्रहण कर चुकी हैं।

कुलदीप/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular