Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा नेता के हत्या आरोपित प्रवीण और बलराम गिरफ्तार

भाजपा नेता के हत्या आरोपित प्रवीण और बलराम गिरफ्तार

बागपत (हि.स.)। जिले में भाजपा नेता आत्माराम तोमर के हत्या आरोपितों को पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर 25-25- हजार रुपये का इनाम घोषित था। गैस एजेंसी पर हिसाब में हेराफेरी के बारे में पूछे जाने पर आत्माराम तोमर की हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया है।

गौरतलब है बागपत जिले के बडौत नगर में बिजरौल गांव निवासी भाजपा नेता डाॅ. आत्माराम तोमर का शव उनके ही मकान से 10 सितंबर को मिला था। सीसीटीवी कैमरों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो दो लोगों, प्रवीण और बलराम के नाम सामने आये थे। दोनों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने हत्या के समय चोरी की गयी स्कारपियो गाड़ी के साथ उनके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया था। अब सोमवार की रात पुलिस ने प्रवीण और बलराम को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में प्रवीण ने बताया है कि वह आत्माराम तोमर का रिश्तेदार है ओर उनकी गैस एजेंसी पर काम करता था। उसके साथ आत्माराम तोमर, रिश्तेदार की तरह व्यवहार न कर नौकर की तरह काम कराते थे। प्रणीण ने मौका मिलते ही बलराम के साथ मिलकर डाॅ. आत्माराम तोमर की हत्या कर दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular