गोंडा सो जाओ कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय मंत्री अवध क्षेत्र कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष रमाकांत तिवारी, सूर्य नारायण तिवारी कार्यशाला में उपस्थित रहे।
कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप एवं संचालन जिला महामंत्री राकेश तिवारी ने किया।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बताया कि निःसंदेह आज के समय निष्ठांवान कार्यकर्ता यदि किसी पार्टी में है तो वो भाजपा है। हमने अपने पूर्ण मनोयोग से पार्टी के हित में हमेशा निःस्वार्थ भाव से सेवा की है। बहुत सारे दधीचि जैसे कार्यकर्त्ता के कारण आज हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।यह हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है।
वैभव शाली भारत बनाने की परिकल्पना सजोये हम सभी कार्यकर्त्ता का दायित्व है कि हम उस परिकल्पना को चरितार्थ करने हेतु निरंतर पार्टी के अभियानो को गति प्रदान करते रहना है। लोकतंत्र का सजग प्रहरी होने के नाते हम सभी का दायित्व है कि मतदाता पुनरीक्षण का कार्य पूरी लगन एवं निष्ठा के साथ किया जाय। हमें अपने सभी बूथों पर नये मतदाता बनाने का कार्य करना है।
विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने आगामी 27अगस्त को होने वाली मन की बात कार्यक्रम को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि पिछली बार कि तरह हीं हमें विश्वास है कि गोण्डा पुनः प्रदेश में अपना स्थान बनाएगा। आप सभी की मेहनत की प्रशंशा आज पूरा प्रदेश कर रहा है। सभी की अपेक्षा है कि मन की बात कार्यक्रम में गोण्डा देश में नंबर एक स्थान पर आये।
वोटर चेतना महाभियान के जिला संयोजक एवं उपाध्यक्ष अनुपम प्रकाश मिश्रा ने आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि आगामी एक सप्ताह के अंदर हमें सभी मंडलो में कार्यशाला का आयोजन करना है।
हमें सभी बूथों तक नव मतदाता हेतु फार्म एवं करणीय विन्दु को पहुँचाना है।
आज की इस कार्यशाला में मुख्य रूप से वोटर चेतना महाभियान के जिला सह संयोजक जिला मंत्री विनय शर्मा, अमरजीत सिंह, महामंत्री आशीष त्रिपाठी, उपाध्यक्ष संदीप पाण्डेय, नीरज मौर्या, जिला मंत्री पुनीत सिंह, सोनी सिंह, अजय सिंह, रणजीत श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक गुप्ता, किसा
न मोर्चा अध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष रामनाथ मौर्या, अनुसूचित मोर्चा संयोजक नन्द किशोर नंदू, जनार्दन तिवारी, राजेश तिवारी, राजाबाबू गुप्ता, श्रवण शुक्ला, अयोध्या शुक्ला, जितेन्द्र नाथ पाण्डेय, सत्यदेव मिश्रा, जनार्दन वर्मा, कुंवर बहादुर सिंह सहित सभी मंडल के प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, आईटी के विधानसभा संयोजक, वोटर चेतना अभियान के विधानसभा संयोजक एवं सह संयोजक सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे।

