Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा दफ्तर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित का जाना हाल

भाजपा दफ्तर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित का जाना हाल

लखनऊ (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित को पिछले दिनों हार्टअटैक आया था। वह लारी अस्पताल में इलाज के बाद भाजपा कार्यालय स्थित अपने आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उनका हालचाल जाना और दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर कार्यालय के सह प्रभारी चौधरी लक्ष्मण, भाजपा प्रवक्ता हीरो बाजपेयी, आनंद दुबे, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

दिलीप शुक्ल

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular