Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा जो कहती है, वह कर दिखाती है:नरेंद्र कश्यप

भाजपा जो कहती है, वह कर दिखाती है:नरेंद्र कश्यप

गाजियाबाद(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने रविवार को यहां कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कहती है वह करती है। सबका साथ,सबका विकास -सबका विश्वास तथा पार्टी के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति का विकास अगर किसी पार्टी की सोच में है तो वह भारतीय जनता पार्टी ही है ।

अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने अपने 100 दिन के कार्यकाल की उपलब्धियां बताईं और कहा कि निर्माणाधीन तीन छात्रावासों का लोकार्पण अंबेडकर नगर आजमगढ़ व गोरखपुर जनपद अंबेडकर नगर में छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण है। हस्तांतरण के पूर्व जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति के स्थलीय निरीक्षण की कार्रवाई हो चुकी है।

श्री कश्यप ने बताया कि जनपद आजमगढ़ के छात्रावास निर्माण का कार्य पूर्ण कराकर शिक्षण संस्थान को हस्तांतरित करा दिया गया है। जनपद गोरखपुर में छात्रावास का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वित्तीय प्रगति 87प्रतिशत है । साथ में छात्रावासों के निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भारत सरकार को प्रेषित है।उन्होंने बताया कि समस्त संचालित विभागीय योजनाओं को उमंग एप से कनेक्ट किया जाना है। कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना में संस्था तथा आवेदकों का नियमानुसार चयन पूर्ण कराते हुए प्रशिक्षण प्रारंभ कराना लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि शादी अनुदान योजना अंतर्गत वर्ष 2022 में आवेदन करने वाले समस्त पात्र आवेदकों को भुगतान मंत्रालय के द्वारा दिया गया है। श्री कश्यप ने बताया कि 100 दिवस के लिए निर्धारित कार्य की प्रगति दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण है।

उन्होंने बताया कि सभी विशेष विद्यालय जो कि 16 विशेष विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की गई है। पोर्टल विकसित किए जाने के लिए एजेंसी का चयन करके 30 जून को कार्य देश निर्गत करा दिया गया है। एजेंसी द्वारा पोर्टल का विकास आरंभ कर दिया गया है। मैनेजमेंट सिस्टम का सॉफ्टवेयर तैयार कर शुरू किया जा चुका है। डोमेन व स्पेस प्राप्त करने संबंधी कार्य प्रचलन में है जो कि 15 जून 2022 से सॉफ्टवेयर पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में लक्षित 9 बचपन डे केयर सेंटर्स लखनऊ, प्रयागराज, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, सहारनपुर,बरेली और चित्रकूट को आई एस ओ 9001 2015 प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया है। ब्रेल प्रेस मशीन क्रय किए जाने के लिए क्रय आदेश18 मई को निर्गत किया जा चुका है।मशीन की आपूर्ति जून माह में कर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि ग्लोबल निविदा होने के कारण दृष्टिगत भुगतान हेतु आपूर्तिकर्ता बैंक एवं विश्वविद्यालय के मध्य क्रेडिट लिंक के लिए सहमति प्रदान की जा चुकी है। 30 जून तक कार्रवाई पूर्ण किया जाना लक्षित है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में निर्मित कृत्रिम अंग एवं पुनर्वास केंद्र का परिचालन प्रारंभ किया जा चुका है। विश्वविद्यालय परिसर में निर्मित विशिष्ट स्टेडियम का संचालन प्रारंभ किया जा चुका है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल भी उपस्थित थे।

फरमान

RELATED ARTICLES

Most Popular