Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है : योगी आदित्यनाथ

भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है : योगी आदित्यनाथ

हाथरस (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को 177.29 करोड़ की 214 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। विपक्ष पर हमलावर भी दिखे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि साढ़े छह साल में यूपी भी बदला, पहले अराजकता गुंडागर्दी दंगे होते थे, आज साढ़े छह वर्ष मे उत्तर प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ है। आज महिला, किसान, नौजवान, बेटियां सरकार के एजेंडे में हैं।

उन्होंने कहा कि यहाँ के लोगों के हाथ की कला से बना हींग के बिना दाल मे स्वाद ही नहीं आता। संसद के नारी वंदन अधिनियम के पारित होने के लिए शुभकामनाएं। भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है। ये आपको देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्ष मे हमने नए भारत को देखा, जहाँ जाति, मत, मजहब लिंग का भेदभाव नहीं होता। जिन्हें विशेष प्रोत्साहन दिया जाना आवश्यक होता है, उनके लिए योजनाए बनती हैं।

योगी ने कहा कि फिट इंडिया के माध्यम से खेल गतिविधियां बढ़ाई गयीं, महिला नारी शक्ति के लिए सशक्तिकरण के अभियान चलाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस में 2017 से पहले मात्र दस हजार महिला कार्मिक भी नहीं होती थीं। आज बीस फीसदी महिलाओं की भरती पुलिस बल में होती है।

साढ़े छह साल में यूपी भी बदला, पहले अराजकता गुंडागर्दी दंगे होते थे, आज साढ़े छह वर्ष मे उत्तर प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ है। आज महिला, किसान, नौजवान, बेटियां सरकार के एजेंडे में हैं।

दिलीप शुक्ल/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular