आज अयोध्या धाम में रामचंद्र भगवान के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर गोंडा जनपद में भाजपा द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जनपद के सभी छोटे-बड़े मंदिरों पर श्री राम के विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा को लाइव देखने का काम किया गया।
मंदिरों में साज सजा पूजन भजन कीर्तन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप एवं गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण द्वारा गोंडा नगर स्थित पुरानी हनुमानगढ़ मालवीय नगर में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लाइव देखा गया।
सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ भजन कीर्तन आरती प्रसाद एवं आतिशबाजी का कार्यक्रम हुआ।
शाम होते ही पूरे जनपद के सभी मठ मंदिर जगमग दीपों से प्रज्वालित हो उठे।
सांसद गोंडा कीर्ति वर्धन सिंह द्वारा मनकापुर के राम जानकी मंदिर में लाइव प्रसारण के साथ-साथ भजन कीर्तन आतिशबाजी एवं दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम किया गया।
इसी तरह विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री विधायक करनैलगंज अजय कुमार सिंह विधायक मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी विधायक गौरा प्रभात कुमार वर्मा अध्यक्ष मनकापुर दुर्गेश सोनी धानेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष मंसाराम वर्मा परसपुर नगर पंचायत अध्यक्ष बासुदेव सिंह बेलसर ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह कटरा ब्लॉक प्रमुख भवानी भीख शुक्ला खरगूपुर नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव रस्तोगी ब्लॉक प्रमुख पूनम द्विवेदी ब्लॉक प्रमुख बभनजोत नीरज पटेल शाहिद सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने ग्राम सभाओं के मंदिरों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

