Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा चुनाव प्रबंधन विभाग के संयोजकों की टीम घोषित

भाजपा चुनाव प्रबंधन विभाग के संयोजकों की टीम घोषित

प्रयागराज (हि.स.)। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के संस्तुति पर चुनाव प्रबंधन विभाग के महानगर संयोजक देव प्रसाद मिश्र ने चुनाव प्रबंधन विभाग के मंडल स्तरीय संयोजक एवं सह संयोजक की टीम गठित की है। यह टीम चुनाव की दृष्टि से चुनावी कार्यक्रमों को नियोजित करने का कार्य करेगी।

यह जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने देते हुए बताया कि इन पदाधिकारियों में शिवकुटी मंडल के संयोजक सुरेश पाठक, सहसंयोजक शेखर मिश्रा, सिविल लाइन से संयोजक प्रवीण त्रिपाठी, सहसंयोजक सुजीत मौर्य, विश्वविद्यालय से संयोजक लवकुश उपाध्याय, सहसंयोजक राजन श्रीवास्तव, बेणीमाधव से संयोजक लवकुश केसरी, सह संयोजक सत्यजीत सिंह, भारद्वाज मंडल के संयोजक शैलेश कुमार शुक्ला हैं। मीरापुर मंडल के संयोजक संदीप कुमार कुशवाहा, सहसंयोजक देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, नैनी से संयोजक युवराज सिंह, सहसंयोजक कुलदीप श्रीवास्तव, मुट्ठीगंज से संयोजक विजय जायसवाल, सह संयोजक हिमांशु जायसवाल, चौक से संयोजक अनूप अग्रवाल, सहसंयोजक विष्णु प्रसाद श्रीवास्तव, कीडगंज से संयोजक नवीन मिश्रा, सह संयोजक मनोज अग्रहरि, खुल्दाबाद से संयोजक राजेश कुशवाहा सहसंयोजक कमल वासन, गंगा पट्टी से संयोजक दिनेश कुमार पटेल सह संयोजक रमेश सिंह हरक, राजरूपपुर से संयोजक संजय शेखर होंगे। सहसंयोजक कुलदीप सिंह चाहर, प्रीतम नगर से संयोजक प्रणेश त्रिपाठी सह संयोजक संजय शेखर पांडे, यमुना पट्टी मंडल से संयोजक सुधीर मौर्य एवं सहसंयोजक राजेश सिंह घोषित किए गए हैं। घोषित किए गए सभी पदाधिकारियों को भाजपा महानगर के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular