Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा गठबंधन उप्र की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतेगा : डॉ संजय...

भाजपा गठबंधन उप्र की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतेगा : डॉ संजय निषाद

-नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे महासंपर्क अभियान के तहत मुरादाबाद में आयोजित सम्मेलन में बोले कैबिनेट मंत्री

मुरादाबाद (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार तीसरी बार बनने जा रही है। भाजपा गठबंधन उप्र की सभी 80 सीटें जीतेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ देश की जनता है। यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने शनिवार रात्रि में पंचायत भवन में मुरादाबाद में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे महासंपर्क अभियान के तहत आयोजित सम्मेलन में कहीं।

सम्मेलन में निर्धारित समय से 4 घंटे विलंब से पहुंचे डा. संजय निषाद ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के अलावा किसी में दम नहीं है। भाजपा हर जाति-वर्ग को साथ लेकर चल रही है। भाजपा विरोधी गठबंधन में अभी तक यह तय नहीं है कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा। लोकसभा चुनाव आते आते विरोधियों का महागठबंधन टूट जाएगा, बिखर जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि केंद्र में और प्रदेश में भाजपा गठबंधन की सरकार बनने के बाद निषाद समाज को सबसे अधिक सम्मान मिला हैं। उन्होंने कहा कि त्रेता युग में भगवान राम ने निषादों को गले लगाया था अब मोदी – योगी ने गले लगाया है। मत्स्य विभाग की तमाम योजनाओं का हर जिले में निषादों को लाभ मिल रहा है। केंद्र में मत्स्य मंत्रालय अलग बना हुआ। मुरादाबाद में ही बड़ी योजनाओं में लाभार्थियों को सब्सिडी मिल रही है।

निमित/आकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular