Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा को हराने के लिए अखिलेश के अलावा दूसरा विकल्प नहीं :...

भाजपा को हराने के लिए अखिलेश के अलावा दूसरा विकल्प नहीं : सावित्रीबाई

लखनऊ (हि.स.)। कांशीराम बहुजन मूल निवासी पार्टी (केबीएमएनपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद साध्वी सावित्रीबाई फुले ने कहा कि अम्बेडकरवादी और समाजवादी मिलकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करें। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

सावित्री बाई फुले ने शुक्रवार को प्रेसक्लब में प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में बहुजन समाज की आजादी छीनी जा रही है। उन्होंने कहा कि चन्द्रशेखर आजाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को दलित विरोधी बताकर दलित समाज को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। वह निजी स्वार्थ के लिए अपना सम्मान एवं स्वाभिमान लगा रहे हैं। भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए बहुजन समाज, चाहे दलित हो, पिछड़ा वर्ग हो या अल्पसंख्यक समाज के लोग हों, सभी को एक मंच पर आकर अखिलेश यादव को समर्थन करना चाहिए। क्योंकि भाजपा को हटाने के लिए अखिलेश के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। उन्होंने दलित समाज से अपील की है कि अपना वोट टुकड़ों में न बंटने दें। अन्यथा इस राजनीतिक दंगल में पिछड़ों एवं दलित समाज का इतिहास मिट जाएगा। यह सिर्फ चुनाव नहीं है, यह पचासी फीसदी बहुजनों के आजादी की लड़ाई है।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular