Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा को सत्ता से हटाना चाहती है जनता : शिवपाल यादव

भाजपा को सत्ता से हटाना चाहती है जनता : शिवपाल यादव

इटावा (हि.स.)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से हटाना चाहती है। अबकी बार जनता ने तय कर लिया है कि अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। वह जसवंतनगर विधान सभा में बुधवार को सभा को संबोधित कर रहे थे।

शिवपाल यादव ने कहा कि हम प्रदेश के सभी जिलों में गए। जनता की आवाज थी दोनों लोग एक हो जाएं। जब से हम एक हो गये प्रदेश में गठबंधन की लहर आ गयी।

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य भाजपा को हटाना है और प्रदेश की समस्याओं को दूर करना है। कई विभागों में खाली पद भारी पड़े हैं। जब तक बेरोजगारी रहेगी तो देश तरक्की नहीं कर सकता। बेरोजगार छात्रों को जब नौकरी नहीं मिलती तो आत्महत्या करते हैं। कहा कि, यहां की जनता का मुझे बहुत प्यार मिला है। सरकार बनी तो उम्मीद है मंत्री भी बनेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular