Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेश भाजपा को अपना नाम बदल कर रख लेना चाहिए भाजद : अधिकार...

 भाजपा को अपना नाम बदल कर रख लेना चाहिए भाजद : अधिकार सेना

लखनऊ(हि.स.)। ‘भारत बनाम इंडिया’ के विवाद के बीच आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से अपना नाम बदलने की मांग की है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजे अपने पत्र में अमिताभ ठाकुर ने कहा कि भाजपा भारत बनाम इंडिया के रूप में एक बार फिर से पूर्णतया औचित्यहीन विवाद खड़ा कर रही है। हमारा देश हजारों वर्षों के साझा संस्कृति के परिणामस्वरूप बना है, जिसमें अन्य तत्वों के अलावा अंग्रेजों और अंग्रेजी की भी एक निश्चित भूमिका है। यही कारण है कि आज अंग्रेजी भाषा के तमाम शब्द, जैसे वोट, साइकिल, टेलीफोन, कंप्यूटर, राकेट, बैंक, पुलिस, डॉक्टर आदि गांव-गांव में प्रयुक्त हो रहे हैं।

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि यदि भाजपा वास्तव में अपनी सांस्कृतिक विरासत, भारतीयता और स्वदेशी को लेकर इतनी समर्पित है तो वह सबसे पहले अपनी पार्टी का नाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से बदलकर भारतीय जनता दल (भाजद) रखे। पार्टी एक अंग्रेजी शब्द है। इसी तरह भाजपा अब किसी से वोट नहीं मांगे बल्कि केवल मत देने का अनुरोध करे। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा ऐसा नहीं करती है तो अनावश्यक रूप से सांस्कृतिक विभाजन का प्रयास बंद करे।

दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular