Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा के संयुक्त दलों ने बैठक कर बनाई चुनावी रणनीति

भाजपा के संयुक्त दलों ने बैठक कर बनाई चुनावी रणनीति

हम सब मिलकर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे : धर्मपाल

प्रयागराज (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सिविल लाइन में भाजपा अपना दल (एस) एवं निषाद पार्टी की सामूहिक बैठक हुई। जिसमें भाजपा झारखंड प्रदेश के संगठन महामंत्री धर्मपाल एवं अपना दल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने कहा कि हम सभी आपस में सामंजस्य बनाकर सामूहिक रूप से पूरी रणनीति व पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे और प्रयागराज जिले के सभी विधानसभाओं में अपनी जीत का परचम लहराएंगे।

बुधवार को हुई बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने भाजपा अपना दल एवं निषाद पार्टी के प्रमुख नेताओं का स्वागत किया और मिलकर काम करने की बात कही। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि बैठक में भाजपा अपना दल निषाद पार्टी के द्वारा चुनाव लड़ने की रणनीति बनाई गई और उसी रणनीति के अनुसार चुनाव लड़ने का संकल्प लिया गया।

बैठक में अपना दल (एस) प्रदेश अध्यक्ष डॉ जमुना प्रसाद सरोज, भाजपा जिला अध्यक्ष गंगापार अश्वनी दुबे, यमुनापार विभव नाथ भारती, अपना दल (एस) गंगापार जिलाध्यक्ष भानु प्रसाद पटेल, यमुनापार जिलाध्यक्ष अपना दल (एस) बृजेश पटेल, कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, आशीष केसरवानी, विवेक अग्रवाल, करछना विधानसभा निषाद पार्टी के प्रत्याशी पीयूष रंजन निषाद, प्रतापपुर विधानसभा के प्रत्याशी राकेशधर त्रिपाठी, विधानसभा प्रत्याशी डॉ. वाचस्पति सहित तीनों दलों के प्रत्याशी उपस्थित रहे।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular