Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने पदाधिकारियों के साथ जलेबी और दही का...

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने पदाधिकारियों के साथ जलेबी और दही का स्वाद चखा

वाराणसी (हि.स.)। श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण समारोह की तैयारियों को लेकर शहर में डेरा डाले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ,राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा रविवार को पार्टी के पदाधिकारियों के साथ सप्ताहव्यापी स्वच्छता अभियान के समापन कार्यक्रम में भाग लेने के बाद हल्के—फुल्के मूड में दिखे। दोनों नेताओं ने सुबह स्वच्छता अभियान में भाग लेने के बाद राष्ट्रीय प्रवक्ता के .के. शर्मा,राष्ट्रीय सहमीडिया प्रभारी संजय मयूख एवं युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल और अन्य स्थानीय नेताओं के साथ कोदई चौकी स्थित मधुर जलपान में बनारसी जलेबी और दही का स्वाद चखा। नेताओं ने बनारसी व्यंजन की जमकर तारीफ की।

नेताओं के साथ इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जमकर सेल्फी ली।

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण समारोह को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है । धाम के अद्भुत माहौल को यादों में बसाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक भी आ रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के अलुसबह से ही सक्रिय होकर सड़कों पर उतर आने से पार्टी कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं । इसके चलते अलसुबह से ही शहर की सड़कों पर चहल-पहल दिख रही है।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular