Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को कानपुर देहात में करेंगे...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को कानपुर देहात में करेंगे चुनावी प्रचार

कानपुर देहात (हि.स.)। चुनावी समर में सभी पार्टियों के स्टार प्रचारक उनके प्रचार के लिय प्रत्याशियों के विधानसभा में उनका प्रचार करने पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को कानपुर देहात की भोगनीपुर विधानसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आ रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राकेश सचान को भारतीय जनता पार्टी ने कानपुर देहात की भोगनीपुर विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाया है। जनपद प्रत्याशी घोषित होने के बाद सबसे पहले कानपुर देहात में भाजपा के स्टार प्रचारक और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कानपुर देहात आ रहे हैं। यहां पर वह भोगनीपुर के प्रत्याशी राकेश सचान के लिए जनता को सम्बोधित करेंगे और डोर टू डोर वोट भी मांगेंगे। जेपी नड्डा का उड़न खटोला जनपद में लगभग तीन बजे रामस्वरूप ग्राम उद्योग महाविद्यालय प्लेग्राउंड पहुंच जाएगा। इसके बाद वह पुखरायां में ही लोगों को संबोधित करेंगे। अध्यक्ष का उड़न खटोला 4 बजे यहां से रवाना हो जाएगा।

अवनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular