Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष की रेत में सिर छुपाए शुतुरमुर्ग...

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष की रेत में सिर छुपाए शुतुरमुर्ग से की तुलना

लखनऊ (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने विपक्ष की तुलना रेत में सिर छुपाए शुतुरमुर्ग से की है। विपक्ष पर किया गया उनका यह हमला बिना नाम लिये अखिलेश यादव पर है, जो भाजपा के हर कार्य को अपना बताते रहते हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सोमवार शाम को ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश में विपक्ष की हालत रेत में सिर छुपाए शुतुरमुर्ग जैसी है, भला उन्हें योगी सरकार के विकास कार्य दिखेंगे भी तो कैसे? उनके इस ट्वीट के दस मिनट में ही चार दर्जन से ज्यादा कमेंट आ गये। यही नहीं रिट्वीट करने वालों की भी झड़ी लग गयी। अभी रविवार को उन्होंने ट्वीट किया था कि सपा, बसपा और कांग्रेस के 2022 के सपनों पर योगी सरकार का बुलडोज़र अनवरत चल रहा है। उनके ट्वीट पर एक ट्वीटर मित्र ने लिखा है कि नकारा विपक्ष को और कोई काम तो है नहीं दिन रात एसी कमरे में बैठकर ट्वीट ट्वीट खेलता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular