Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल गाजियाबाद में लेंगे बैठक

भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल गाजियाबाद में लेंगे बैठक

मेरठ(हि.स.)। 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। उप्र में तीसरी बार भी बंपर जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने अभी से रणनीति बनानी शुरू कर दी है। भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल रविवार को गाजियाबाद में पश्चिम क्षेत्र और ब्रज क्षेत्र की परिचय बैठक लेंगे।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के लिए संगठन में कई बदलाव किए हैं। उप्र के महामंत्री संगठन रहे सुनील बंसल को प्रोन्नत करके राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। जबकि झारखंड के प्रदेश महामंत्री संगठन रहे धर्मपाल को उप्र का प्रदेश महामंत्री संगठन बनाया गया है। नए महामंत्री संगठन उप्र को अच्छी तरह से जानते हैं।

भाजपा में आने से पहले वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री के रूप में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। ऐसे में 2024 के लोकसभा चुनावों की कमान उनके अनुभवी कंधों पर है। इसमें भी पश्चिमी उप्र को लेकर भाजपा सबसे ज्यादा आशान्वित है। नए महामंत्री संगठन धर्मपाल ने पश्चिम उप्र में बैठकों का दौर शुरू कर दिया है।

भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा ने बताया कि रविवार को गाजियाबाद के वसुंधरा स्थित सिल्वर स्पून बैंकट हॉल में भाजपा की ब्रज और पश्चिमी क्षेत्र की बैठक होगी। इस बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, झारखंड के प्रदेश महामंत्री संगठन कर्मवीर, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, ब्रज और पश्चिम क्षेत्र में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी, सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी, सभी सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य एवं जिलाध्यक्ष भाग लेंगे।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular