Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा के घोषणा पत्र पर अखिलेश ने कहा, जनता इनके झांसे में...

भाजपा के घोषणा पत्र पर अखिलेश ने कहा, जनता इनके झांसे में नहीं आने वाली

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया। उन्होंने कहा कि जो हर बार जनता को झांसा देते हैं, वे चाहे जो भी कहें, जनता विश्वास करने वाली नहीं है।

अखिलेश यादव ने भाजपा की घोषणा पत्र जारी होने के बाद अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, “जिनके वादे जुमले हैं, बातें झूठी हैं और जो हर बार जनता को झांसा देते हैं…वो घोषणा पत्र निकालें,संकल्प पत्र, वचन पत्र या शपथ पत्र…उप्र की जनता अब विश्वास नहीं करेगी। भाजपा भरोसा खो चुकी है। किसान लखीमपुर, महिला हाथरस,युवा इलाहाबाद,व्यापारी गोरखपुर व आम जनता कोरोना नहीं भूलेगी।”

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular