Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

कानपुर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिवस भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह के रुप में मनाया। शहर के अलग-अलग जगहों पर हुए कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था। इसी के चलते क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बुधवार को ऐसे सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस सेवा सप्ताह के रुप में मनाने वाले भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं को कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में सम्मान किया गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यालय साकेत नगर में क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा व महामंत्री नोबल कुमार ने कहा कि इस सेवा सप्ताह के अंतर्गत हमारे कार्यकर्ताओं ने संगठन के आदेशानुसार जगह-जगह जनता की सेवा की। प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर यह संदेश दिया गया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की जन नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना चाहते हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नाजिया सिद्दीकी, परमजीत सिंह चंडोक, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष हरमीत सिंह, क्षेत्रीय मंत्री जावेद, जिलाध्यक्ष कानपुर उत्तर अल्पसंख्यक मोर्चा समी अंसारी, कानपुर दक्षिण के महामंत्री कमलजीत सिंह बग्गा, जिला अध्यक्ष झांसी हाजी जावेद, जिलाध्यक्ष ललितपुर इकबाल बैग, अध्यक्ष कानपुर ग्रामीण डॉक्टर एस रहमान आदि कार्यकर्ताओं का सम्मान उन्हें शील्ड देकर किया। इसके साथ में सभी कार्यकर्ताओं को सैनिटाइजर व एक-एक वृक्ष अपने-अपने घर में लगाने के लिए दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular