Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा के आईटी हेड के खिलाफ एफआईआर करेगी सपा : अखिलेश यादव

भाजपा के आईटी हेड के खिलाफ एफआईआर करेगी सपा : अखिलेश यादव

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सिर्फ झूठ फैलाकर मतदाताओं को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है, लेकिन अब लोग भाजपा के झूठ को समझ चुके हैं। अब जनता भ्रमित होने वाली नहीं है। ये बातें शनिवार को प्रेसवार्ता में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कही।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के आईटी हेड उनकी फोटो लगाकर झूठ फैला रहे हैं। उनके खिलाफ सपा एफआईआर दर्ज करवाएगी। यह आदमी पैसे लेकर प्रोपेगंडा फैला रहा है। इसको सपा बर्दाश्त नहीं कर सकती। हम कानूनी कार्रवाई करेंगे। अखिलेश ने बताया कि उसने मेरी एक फ्रांस की तस्वीर लगाई है, जिसमें मुझे एक इत्र कारोबारी के साथ दिखाया गया है। ये झूठ फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि 2022 में सरकार बनने के बाद हम फिर से युवाओं को लैपटॉप बांटेंगे। उन्होंने शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं से कहा कि वो अपने घर वापस लौट जाएं, बूथ पर काम करें और भाजपा को हराएं। सपा की सरकार आएगी तो न्याय होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारी पैसे का दुरुपयोग कर रही है। सपा कभी सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं करती। यहीं पर भाजपा और सपा में फर्क साफ है। उन्होंने कहा कि भाजपा एनसीआरबी के आंकड़े देख ले। अखिलेश ने कहा कि रालोद समेत सभी सहयोगी दलों से सीटों पर बात हो चुकी है। जल्द ही हम उसको सभी के सामने रखेंगे। चुनाव की तैयारी में हम सभी मिलकर साथ-साथ चल रहे हैं। जनता का हमें समर्थन प्राप्त है। जनता स्वयं ही भाजपा की झूठ से ऊब चुकी है। वह चुनाव का इंतजार कर रही है। हम कार्यकर्ता की ताकत से यूपी का चुनाव जीतेंगे। नाम बदलने वाले मुख्यमंत्री को जनता बदल देगी। सपा प्रमुख ने एक सवाल पर कहा कि भगवान परशुराम सपा भाजपा के नहीं हैं। वे तो सबके हैं। भाजपा भगवान के नाम को भी बेचने पर उतारू है।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular