Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा की सरकार में प्रदेश के लोग खुद को महसूस करते हैं...

भाजपा की सरकार में प्रदेश के लोग खुद को महसूस करते हैं सुरक्षित और सम्मानित : शिव कुमार बेरिया

कानपुर देहात (हि.स.)। भाजपा की योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था दी। प्रदेश के लोग खुद को सुरक्षित और सम्मानित महसूस करते हैं। आज प्रदेश में एक बार फिर ऐसी ही सरकार की आवश्यकता है। यह बात पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार बेरिया ने कई।

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद पहली बार रसूलाबाद कस्बे पहुंचे पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया का उनके समर्थकों ने व भाजपा प्रत्याशी पूनम संखवार ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत से गदगद पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया ने कहा कि उनके समर्थकों के सम्मान से कभी समझौता नहीं किया जाएगा। रसूलाबाद विधानसभा से विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे शिवकुमार बेरिया बहुत ही प्रभावशाली नेता माने जाते हैं।

बुधवार को रसूलाबाद आगमन पर भाजपा प्रत्याशी पूनम संखवार, भाजपा कार्यकर्ताओं व शिव कुमार बेरिया के समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उसके बाद त्रिवेदी राइस मिल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी जाति धर्म की राजनीति नहीं की है। सबका काम किया सम्मान किया। उन्होंने कहा आगे भी उनके किसी भी कार्यकर्ता के सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा। वह किसी जाति धर्म से हो यह मायने नहीं है।

सपा पर हमला बोलते हुए बेरिया ने कहा कि अब वह पहले वाली सपा नहीं है सपा में अपराधियों, गुंडा, धनवान लोगों की सपा हो गई है। वरिष्ठ नेताओं का सम्मान नहीं होता है। उन्होंने कहा योगी सरकार में कानून व्यवस्था बहुत मजबूत हुई है। अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं। कहा कि भाजपा प्रत्याशी पूनम संखवार इस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतेंगी और कहा कि भाजपा संगठन उन्हें जो जिम्मेदारी देगा। उसका पूरी तन्मयता से पालन करेंगे। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य पीएस वर्मा, बब्बन शर्मा, गोविंदकांत त्रिवेदी, पूर्व प्रत्याशी ब्लाक प्रमुख हेमू सिंह गौर, केके यादव, आलोक बाजपेई, राजू भदौरिया, जीतू त्रिपाठी, सत्येंद्र सिंह, ऋषि सिंह, अनुरोध दुबे, केपी सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, अमित सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, विजय मिश्रा, शिवसिंह यादव, प्रकाश यादव, मुमताज अहमद सहित अन्य लोग रहे।

अवनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular