Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा की प्रचंड लहर में विरोधी उड़ जायेंगे : डॉ रीता जोशी

भाजपा की प्रचंड लहर में विरोधी उड़ जायेंगे : डॉ रीता जोशी

– भाजपा के हर कार्यकर्ता का मूल मंत्र सेवा ही संगठन : गणेश केसरवानी

प्रयागराज (हि.स.)। इलाहाबाद की सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी ने नगर निगम चुनाव के संदर्भ में शुक्रवार को आजाद स्क्वायर नई बस्ती, मलाकराज वार्ड कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश के अंदर विकास की धारा बह रही है। भाजपा की प्रचंड लहर है और इस लहर में विरोधी उड़ जाएंगे।

सांसद ने उपस्थित जनता व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकास क्या होता है जनता ने आज जमीन पर देखा है। जमीनी विकास के लिए एक जमीनी कार्यकर्ता गणेश केसरवानी को महापौर पद का और जमीनी कार्यकर्ता उमेश चंद्र को पार्षद का उम्मीदवार बनाया गया है। आपके आशीर्वाद से मोदी और योगी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के नगर निकाय के चुनाव में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है। इस ट्रिपल इंजन सरकार को रफ्तार आपको हर वार्ड में कमल खिलाकर देना है। इस अवसर पर पूर्व उपमहापौर मुरारी लाल अग्रवाल, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडे, जयश्री जायसवाल, पार्षद किरन जायसवाल, रितेश मिश्रा, आकाश सोनकर, शिवेंद्र मिश्रा, पदुम जायसवाल, विवेक अग्रवाल, बबलू सोनकर, मनोज मिश्रा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी के महापौर पद के उम्मीदवार गणेश केसरवानी ने जनता से जनसंपर्क करते हुए भाजपा के कई वार्ड कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता सेवा ही संगठन का मूल मंत्र लेकर राष्ट्र और समाज की सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता को महापौर का टिकट देकर जनता की सेवा करने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आपने केंद्र में मोदी प्रदेश में योगी सरकार को बहुमत दिया है। उसी प्रकार नगर की सरकार को आपके बहुमत की जरूरत है। जिससे प्रयागराज नगर निगम का चहुंमुखी विकास हो सके।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि गणेश केसरवानी ने खुसरो बाग, गऊघाट सब्जी मंडी, अंदावा, अप्रैल, दरियाबाद, बलुआघाट, कटघर, बक्सी बाजार, बाघंबरी अल्लापुर, मंफोर्डगंज, म्योराबाद, राजापुर, कर्नलगंज, सिविल लाइन आदि विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। इस दौरान वार्ड राजरूपपुर, बमरौली, मुंडेरा, ट्रांसपोर्ट नगर, काशीराज नगर, प्रीतम नगर, हरवारा जयंतीपुर, अरैल, दरियाबाद, बक्सी बाजार, बाघंबरी हाउसिंग, मंफोर्डगंज, म्योराबाद, राजापुर, कर्नलगंज, वार्ड का उद्घाटन किया।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular