Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा की केन्द्रीय राजनीति में राजनाथ सिंह का दबदबा कायम

भाजपा की केन्द्रीय राजनीति में राजनाथ सिंह का दबदबा कायम

लखनऊ(हि.स.)। भाजपा की केन्द्रीय राजनीति में लखनऊ के सांसद व केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दबदबा कायम है। बुधवार को भाजपा द्वारा जारी केन्द्रीय संसदीय बोर्ड और केन्द्रीय चुनाव समिति में राजनाथ सिंह का नाम शामिल है। वैसे राजनाथ सिंह इन दोनों समितियों में पहले से भी सदस्य हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी का नाम इन दोनों समितियों से हटाया गया है।

भाजपा नेतृत्व ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का नाम दुबारा कमेटी में रखकर उनको तवज्जो देने का काम किया है। उत्तर प्रदेश से राजनाथ के अलावा किसी और नेता का नाम कमेटी में शामिल नहीं किया गया है। यह निर्णय पार्टी नेतृत्व ने उनकी वरिष्ठता को देखकर लिया है। राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीति की उनको अच्छी समझ है। भाजपा उनके अनुभव का लाभ लोकसभा चुनाव में लेना चाहती है।

राजनाथ सिंह को भाजपा की केन्द्रीय संसदीय बोर्ड और केन्द्रीय चुनाव समिति का सदस्य नामित किये जाने पर लखनऊ के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष है। लखनऊ के महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने राजनाथ सिंह को शुभकामनाएं दी है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आलोक वर्मा ने कहा कि राजनाथ सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। पहले भी वह इन दोनों कमेटियों के सदस्य रहे और नवीन कमेटी में भी उनकी वरिष्ठता को देखते हुए पार्टी ने स्थान दिया है।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular