Thursday, April 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा का परचम फहराने के लिए कार्यकर्ता मिशन मोड में जुट जाएं...

भाजपा का परचम फहराने के लिए कार्यकर्ता मिशन मोड में जुट जाएं : धर्मपाल

-विधानसभा चुनाव में परिश्रम की पराकाष्ठा पार करते हुए एक-एक सेकेंड का करना होगा उपयोग

-मंडल, शक्ति केंद्र, पन्ना प्रमुख व बूथ समिति को सक्रिय रखते हुए बनाये फुलप्रूफ

सुलतानपुर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के जिला चुनाव प्रबंधन समिति, विस्तारक, प्रवासी एवं जन विश्वास यात्रा को लेकर रविवार को एक अहम बैठक बीजेपी मुख्यालय पयागीपुर में आयोजित हुई।

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.आरए. वर्मा की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित बैठकों को बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश के महामंत्री संगठन व काशी क्षेत्र के प्रभारी धर्मपाल ने संबोधित किया। मुख्य अतिथि धर्मपाल ने जिला चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का परचम फहराने के लिए मिशन मोड में काम करना होगा।

कहा कि पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को परिश्रम की पराकाष्ठा पार करते हुए एक-एक सेकेंड का उपयोग करना होगा। उन्होंने कहाकि मंडल, शक्ति केंद्र, पन्ना प्रमुख व बूथ समिति को सक्रिय रखते हुए फुलप्रूफ बनाना है। बूथ प्रबंधन को तेज करना होगा। उन्होंने चुनावी दृष्टि से पार्टी द्वारा चला जा रहे अभियानों पन्ना प्रमुख, बूथ समिति व्हाट्सएप ग्रुप, सदस्यता अभियान मतदाता पुनरीक्षण अभियान व विधानसभा में निकलने वाली जन विश्वास यात्रा की गहन समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देते हुए पूरी ताकत से अभियानों में जुटने का आह्वान किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष डा.आर.ए.वर्मा ने अपने संबोधन में बताया की 2172 बूथों पर पन्ना प्रमुख बना लिए गए हैं। 372 शक्ति केंद्र बनाए गए हैं। बूथों पर 29400 पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं। बूथ स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप बन गये हैं। एक लाख से अधिक भाजपा के नए सदस्य बनाए गए हैं। पार्टी की तरफ से 21 हजार नए मतदाताओं का फार्म भराया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने आगामी जन विश्वास यात्रा को लेकर भी बैठक की जिसमें यात्रा का रूट चार्ट को अंतिम रूप दिया गया।

पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि पार्टी ने जिला चुनाव प्रबंधन समिति, जिला यात्रा संचालन समिति का गठन कर दिया है। 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण के दौरान भाजपा के 372 शक्ति केंद्रों पर किसी एक मठ-मंदिर व धार्मिक स्थलों पर हवन कीर्तन के साथ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लाइव प्रसारण सुना जायेगा।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने किया। बैठकों में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी,पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पांडे, जगजीत सिंह छंगू, विधानसभा प्रभारी उमा शंकर पांडे, ज्ञानेश्वर शुक्ला,शिव प्रकाश सेनानी, जिला महामंत्री संदीप सिंह, घनश्याम चौहान, धर्मेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान जयसवाल,प्रवीन कुमार अग्रवाल,आनंद द्विवेदी, सुनील वर्मा, आलोक आर्या, आशीष सिंह रानू, संजय सिंह सोमवंशी, दिनेश श्रीवास्तव, दिनेश चौरसिया, मनोज मौर्या चंदन नारायण सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, संजय उपाध्याय सहित जिम्मेदार कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular