Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा कार्यकर्ताओं ने काला धन जमा करने वाले कांग्रेस सांसद का फूंका...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने काला धन जमा करने वाले कांग्रेस सांसद का फूंका पुतला

वाराणसी (हि.स.)। झारखंड प्रदेश के कांग्रेस सांसद के घर और अलग-अलग ठिकानों से बरामद हुए काला धन के विरोध में भाजपा ने सीधा मोर्चा खोल दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों और भाजपा पदाधिकारी भी कांग्रेस पर सोशल मीडिया के जरिए निशाना साध रहे हैं। शनिवार को भाजपा के स्थानीय नेताओं और पार्षदों ने जिला मुख्यालय पर धरना देकर भ्रष्ट कांग्रेस सांसद का प्रतीक रूप पुतला फूंक कर कांग्रेस पार्टी को खरी खोटी सुनाई।

धरना प्रदर्शन् में शामिल नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार और काले धन का अड्डा है। पूरी पार्टी भ्रष्टाचारी है। कांग्रेस के नेताओं के मुंह से भ्रष्टाचार विरोधी बातें अच्छी नहीं लगती हैं। आखिर कांग्रेस के नेता कब तक देश को गुमराह करते रहेंगे। धरना प्रदर्शन में शामिल भाजपा नेता धीरज साहू भारत छोड़ो’ भ्रष्टाचारियों को देश से बाहर निकालो का नारा भी लगाते रहे।

वाराणसी महानगर प्रभारी कमलेश झा और पार्षद मदन मोहन दुबे ने बताया कि झारखंड में कांग्रेस सांसद के घर से बरामद काले धन के विरोध में पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने धरना दिया। धरना प्रदर्शन के बाद पार्टी के काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिलाध्यक्ष और एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, विधायक कैंट सौरभ श्रीवास्तव, पूर्व रोहनिया विधायक सुरेन्द्र सिंह औढ़े ने मांगों का ज्ञापन धरना स्थल पर आए जिलाधिकारी एस राजलिंगम को सौपा। धरना प्रदर्शन में पार्षद रोहित मिश्र, मदन मोहन दुबे, संदीप रघुवंशी, बलराम कन्नौजिया, कुसुम पटेल आत्मा विश्वेशर, हिलमिल राय, अलगू सिंह, अनूप जायसवाल आदि शामिल रहे।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular