अमृतसर (हि.स. )। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में हिस्सा लेने फिरोजपुर जा रहे भाजपा के कार्यकर्ताओं को किसानों ने कत्थूनंगल टोल प्लाजा पर रोक दिया। यह कार्यकर्ता पंजाब के माझा क्षेत्र के जिला अमृतसर और तरनतारन के हैं।
इनको किसानों ने कत्थूनंगल टोल प्लाजा से आगे नहीं जाने दिया। यहां पर भाजपा और किसानों ने एक-दूसरे के विरोध में नारेबाजी की । इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे किसानों से न उलझें। फाजिल्का -फिरोजपुर मार्ग पर भी किसानों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के वाहनों को नहीं जाने दिया ।
नरेन्द्र जग्गा
