Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा और निषाद पार्टी में गठबंधन, 2022 का चुनाव मिलकर लड़ेंगे :...

भाजपा और निषाद पार्टी में गठबंधन, 2022 का चुनाव मिलकर लड़ेंगे : धमेन्द्र प्रधान

लखनऊ(हि.स.)। केन्द्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी धमेन्द्र प्रधान ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी और निषाद पार्टी 2022 का चुनाव मिलकर लड़ेंगे। कहाकि इस गठबंधन से मजबूती मिलेगी।

इस गठबंधन की घोषणा बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में एक प्रेसवार्ता के दौरान केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने की। इस दौरान निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रभारी राधामोहन सिंह तथा कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी मौजूद रहे।

बीजेपी चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि 2022 का चुनाव और मजबूती से लड़ा जाए, उसके लिए हम पूरी रणनीति तैयार करके काम कर रहे हैं। निषाद पार्टी भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और हमारे साथ अपना दल भी रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular