Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों में उप्र के दो नेता

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों में उप्र के दो नेता

– हरपाल सिंह उपाध्यक्ष और सांसद भोला सिंह बनाए गए महामंत्री

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने सोमवार को पदाधिकारियों की घोषणा की। इस सूची में उत्तर प्रदेश के दो नेताओं को भी जगह मिली है। 
मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री व पूर्व विधायक हरपाल सिंह को अब उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह प्रदेश के अमरोहा जनपद निवासी हैं। इसी तरह बुलन्दशहर से सांसद भोला सिंह को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों व अन्य लोगों ने इन दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular