Wednesday, April 8, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को आएंगे गाजियाबाद

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को आएंगे गाजियाबाद

गाजियाबाद(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को गाजियाबाद आएंगे। वह पहले इंदिरापुरम स्थित मानसरोवर भवन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह सौ करोड़ देशवासियों को कोरोना का टीका लगने के अवसर पर आयोजित होने वाले धन्यवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

धन्यवाद कार्यक्रम मोहननगर के आईटीएस कॉलेज के सभागार में होगा। भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि श्री नड्डा में पहले सुबह 10:30 बजे कैलाश मानसरोवर भवन पहुंचेंगे इसके बाद वह 11बजे आईटीएस में धन्यवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल के साथ उन्होंने मानसरोवर भवन में तैयारियों का जायजा लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular