गुंडों व माफियाओं पर चलता है योगी का बुलडोजर
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को जिले के कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। उन्होंने जानकी नगर स्थित भगवान मैरिज हॉल में पार्टी की मंडल प्रभारी प्रवास योजना के तहत देवीपाटन मण्डल के चार जिलों के संगठन के मण्डल प्रभारियों से मिले। उन्होंने अपने-अपने प्रभार वाले मंडल में प्रवास कर पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी देने को कहा। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने सोनी गुमटी के पास सरदार पटेल सेवा संस्थान में छत्रावास का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योगी के घर का कोई भी व्यक्ति सरकारी गाड़ी में नहीं बैठता है। उनका सिर्फ योगी बुलडोजर चलता है। जो गुंडे माफिया एके-47 लेकर चलते हैं, उन पर सिर्फ बुलडोजर चलता है। इस दौरान गोण्डा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, विधायक प्रभात वर्मा, प्रतीक भूषण शरण सिंह व विनय द्विवेदी ने भी विचार व्यक्त किए।
यह भी पढ़ें : पत्नी और बच्चों के साथ आऊंगा रामलला का दर्शन करने : अखिलेश

किसानों से कहा-आप मोदी, योगी पर करें भरोसा
इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने चौरी चौराहे पर गौरव सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज में आयोजित किसान महा सम्मेलन में प्रतिभाग किया। किसान महा सम्मेलन में कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जो किसान बिल लेकर आई है। वह अन्नदाताओं के हित में है। विपक्षी अपनी राजनीति चमकाने के लिए इसकी गलत व्याख्या कर किसानों को भड़का रहे हैं। असलियत में जो किसान है वह खुश है लेकिन, बिचौलिए इसे मुद्दा बना रहे हैं। उन्होंने किसानों को विश्वास दिलाया कि मंडी समाप्त नहीं होगी। इस कानून से किसान खुशहाल होगा। बिचौलियों की दुकान बंद हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर सिर्फ गुंडा व माफिया के ऊपर चलता है। सपा व कांग्रेस हल्ला मचा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हाथरस कांड में जो लोग साथ थे, वही लोग इस आंदोलन में लगे हुए हैं। कांग्रेस आतंकवाद व भ्रष्टाचार की पार्टी है और जब सपा या बसपा की सरकार आती है तो जातिवाद और भ्रष्टाचार हावी हो जाता है। भाजपा सरकार लगातार किसानों की हितैषी है और एमएसपी लगातार बढ़ेगा। यह कभी खत्म नहीं होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप मोदी व योगी पर विश्वास कीजिए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बौखला गईं हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजनीति जब किसी के हाथ में जाती है तो युक्ति बन जाती है। यही राजनीति जब चाणक्य के हाथों में जाती है तो संकल्प बन जाती है। यही राजनीति जब जब अटल बिहारी वाजपेयी के हाथों में जाती है तो तपस्या और बलिदान बन जाती है। यही राजनीति जब राहुल और सोनिया के हाथों में जाती है तो भ्रष्टाचार और आतंकवाद बन जाती है और जब यही राजनीति सपा-बसपा के हाथों में जाती है तो जातिवाद और भ्रष्टाचार बन जाती है।
यह भी पढ़ें : बैंक कर्मचारियों को बाथरूम में बंद कर 57 लाख की लूट
केजरीवाल के नाम पर खामोश हो गए प्रदेश अध्यक्ष
अरविंद केजरीवाल के यूपी में चुनाव लड़ने के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खामोश हो गए। फिर बोले, किसका का नाम ले लेते हो, मूड ऑफ हो जाता है। भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। देवीपाटन मंडल के चारों जनपदों के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, प्रदीप सिंह, श्याम करण टेकरीवाल व संजय खैराती ने प्रदेश अध्यक्ष का जनपद आगमन पर स्वागत किया। समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध प्रांत शेष नरायन मिश्र, सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, पूर्व सांसद पद्म सेन चौधरी, विधायक प्रभात वर्मा, प्रतीक भूषण सिंह, सुभाष त्रिपाठी, कैलाश नाथ शुक्ला, विनय द्विवेदी, प्रेम नारायण पांडेय, बावन सिंह, अनुपमा जायसवाल, पलटूराम, सांसद अक्षयवर लाल गौड़, जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद दद्दन मिश्र व संचालन हरीश शुक्ला ने किया। इस अवसर पर दद्दन मिश्र, विधायक अनुपमा जायसवाल, बावन सिंह, प्रेम नारायण पांडेय, प्रतीक भूषण सिंह, विनय कुमार द्विवेदी, प्रभात वर्मा, विजय प्रताप सिंह, पीयूष मिश्र,रंजन शर्मा, अकबाल बहादुर तिवारी, राकेश तिवारी, आशीष त्रिपाठी, भवानी भीख शुक्ल, विष्णु प्रताप नारायण सिंह, प्रमोद चंचल, ज्योति प्रकाश पांडेय, राजू ओझा, अकबाल बहादुर तिवारी, इमरान खान, सूर्य प्रकाश गोस्वामी, राजेश रायचंदानी, पिटू सिंह आदि वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : बसपा के दिग्गज नेता रमेश गौतम व मसूद खां पार्टी से निष्कासित
रास्ते में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
इससे पूर्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के गोण्डा आगमन पर भाजपा के युवा नेता विनोद कुमार शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आर्यनगर चौराहे पर उन्हें फूल माला पहनाकर जयकारे के उद्घोष से उनका स्वागत किया। इसी प्रकार रुपईडीह ब्लॉक मुख्यालय पर विधायक बावन सिंह व हरीश शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जयकारे के उद्घोष के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ला, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश पांडेय, मंडल अध्यक्ष रमाकांत मिश्र, जगदेव शुक्ला ठाकरे, संत ओमकार नाथ शुक्ला त्यागी, काशीराम तिवारी, प्रिंस केडिया, कौशल किशोर तिवारी, अर्जुन तिवारी, मनोहर मनोहर नाथ तिवारी, श्रवण शुक्ला, श्रवण तिवारी, सत्य प्रकाश मिश्र, प्रिया श्रीवास्तव बलदेव मिश्रा, सोनू शुक्ला, पवन कुमार शास्त्री रहे।
यह भी पढ़ें : आधा दर्जन प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले

